अमेरिका में स्टार्टअप्स पर भारतीयों का दबदबा

Indians dominate startups in America

Indians dominate startups in America
Indians dominate startups in America

वाशिंगटन। अमेरिका में अरबों डॉलर मूल्य वाली स्टार्टअप कंपनियों (यूनिकॉर्न) के संस्थापकों में भारतीय मूल के उद्यमी सबसे बड़ी प्रवासी समूह के रूप में उभरे हैं। यह जानकारी नेशनल फाउंडेशन फॉर अमेरिकन पॉलिसी की एक नई रिपोर्ट में सामने आई है।
अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन एनएफएपी ने पाया कि अमेरिका की 96 यूनिकॉर्न कंपनियों की स्थापना या सह-स्थापना भारतीय मूल के उद्यमियों ने की है। Indians dominate startups in America  इनमें एआई कंपनी पर्प्लेक्सिटी एआई भी शामिल है, जिसके सह-संस्थापक अरविंद श्रीनिवास हैं। 20 अरब डॉलर के मूल्यांकन के साथ यह कंपनी सूची में 12वें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी यूनिकॉर्न कंपनियों के प्रवासी संस्थापकों के मूल देशों की सूची में भारत 96 कंपनियों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद इस्राइल (60), यूनाइटेड किंगडम (47), चीन (41), कनाडा (30), रूस (23), फ्रांस (21), जर्मनी (18), यूक्रेन (16), ऑस्ट्रेलिया (14), पाकिस्तान (10) और रोमानिया (10) का स्थान है।