Health: इस तरह खाये सेब तो मिलेंगे गजब फायदे

लंदन । कहा जाता है कि यदि आप रोजाना एक सेब खाएंगे, तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत कम पड़ सकती है। सेब को हमेशा से स्वास्थ्य के लिए सबसे फायदेमंद फलों में से एक माना जाता रहा है। एक्सपर्ट्स की माने तो, सेब में विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और कई अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी हैं।
खासतौर पर खाली पेट सेब खाने की आदत डालने से शरीर पर कई सकारात्मक और लंबे समय तक रहने वाले असर देखने को मिल सकते हैं। सेब में सॉल्यूबल फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी परेशानियों से राहत दिलाता है। खाली पेट सेब खाने से पेट साफ रहता है और आंतों की सफाई होती है। इसके नियमित सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं में सुधार आता है। एक महीने तक इसे रोजाना खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट से जुड़ी कई परेशानियां कम हो जाती हैं। वजन कम करने के लिए भी सेब बेहद उपयोगी है। apple health benefits
Also Read – Health: सफेद छिलकों वाला लहसून ‘एंटीबायोटिक’ गुणों से भरा
इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और यह एक प्राकृतिक और सुरक्षित तरीका है जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है। कई रिसर्च यह भी बताती हैं कि सेब खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर खून में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करते हैं, जिससे धमनियों में जमी चर्बी कम होती है और ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। रोजाना खाली पेट सेब खाने से दिल मजबूत होता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा घटता है। सेब में प्राकृतिक शुगर होने के बावजूद फाइबर इसे धीरे-धीरे पचने में मदद करता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद है क्योंकि इसके नियमित सेवन से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है। apple health benefits
इसके अलावा, सेब में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को निखारते हैं, झुर्रियों को कम करते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। इस प्रकार, यदि कोई व्यक्ति एक महीने तक रोजाना खाली पेट सेब खाए, तो उसके पाचन तंत्र, वजन, दिल की सेहत, ब्लड शुगर, त्वचा, बाल और इम्यूनिटी सभी पर सकारात्मक असर दिखाई देगा। यह एक प्राकृतिक, सुरक्षित और प्रभावी तरीका है जिससे स्वास्थ्य में सुधार के साथ जीवनशैली भी बेहतर बन सकती है। नियमित रूप से खाली पेट सेब खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और शरीर दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहता है।
source – ems