Health: इसबगोल और शहद का सेवन एक साथ लेने से गजब होगा

Consuming psyllium and honey together will be amazing
Consuming psyllium and honey together will be amazing

सुबह खाली पेट इसबगोल और शहद का सेवन ब्लड शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने में मदद करता है। आमतौर पर शुगर लेवल बढ़ना सुबह से ही शुरू हो जाता है, ऐसे में दिनभर शुगर मैनेज करने के लिए सुबह से ही इसे स्थिर रखना आवश्यक है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसबगोल का सेवन मेटाबॉलिज्म को सही दिशा में सक्रिय करता है, वहीं यह पेट साफ कर शरीर से अवांछित कचरे को बाहर निकालने में मदद करता है।

इसके साथ ही यह इंसुलिन उत्पादन को भी सहारा देता है, जिससे दिनभर बनने वाली शुगर नियंत्रित बनी रहती है। इसबगोल आंतों की कार्यप्रणाली को भी बेहतर बनाता है, जिससे भोजन का पाचन सुचारू रहता है और ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता। इसबगोल और शहद लेने का तरीका भी सरल है। इसके लिए थोड़ा गुनगुना पानी लें और उसमें एक से दो चम्मच इसबगोल मिलाकर आधे से एक घंटे तक छोड़ दें। इसके बाद इस मिश्रण में थोड़ा नींबू रस और एक चम्मच शहद मिलाएँ। इसे सुबह खाली पेट पी लिया जाए तो यह शरीर में बेहतर तरीके से काम करता है। हफ्ते में दो से तीन बार इस तरह सेवन करने पर इसके प्रभाव महसूस होने लगते हैं।

Health – Health: गलत खानपान बच्चों में डायबिटीज बढ़ने की सबसे बड़ी वजह

इसबगोल हाई फाइबर और रफेज से भरपूर होता है, जो शरीर में जमा अतिरिक्त शुगर को अवशोषित कर मल के जरिए बाहर निकालने में मदद करता है। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों में कब्ज होने पर अक्सर शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। इसबगोल इस समस्या को प्राकृतिक तरीके से सुधारता है। Consuming psyllium and honey together

दूसरी ओर, शहद अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों और एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण शरीर को संक्रमण से बचाने के साथ डायबिटिक न्यूरोपैथी जैसी जटिलताओं से भी सुरक्षा देता है। आयुर्वेद में शहद को ‘रुक्ष’ गुण वाला माना गया है, जो शरीर में बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। इन सभी कारणों से डायबिटीज के मरीजों के लिए इसबगोल और शहद का नियंत्रित मात्रा में सेवन अत्यंत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना हमेशा बेहतर माना जाता है।

मालूम हो कि डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसे समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो यह शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। बढ़ा हुआ ब्लड शुगर जहां पेट, लिवर और किडनी के कामकाज को प्रभावित करता है, वहीं आंखों की रोशनी कमजोर कर सकता है और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी पैदा कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल किया जाए जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करें।

source – ems