आधी रात अस्पताल में भर्ती हुए गोविंदा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा आधी रात अपने घर पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई स्थित जुहू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दोस्त ललित बिंदल ने यह जानकारी दी। गोविंदा के दोस्त ललित बिंदल ने बात करते हुए अभिनेता गोविंदा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, शाम को वो घर पर अचानक बेहोश हो गए थे, फिर उन्होंने मुझे फोन किया। मैं उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल ले आया। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी जांच चल रही है।
source – dopahar
