गोविंद गुप्ता द्वारा 74 वी बार रक्तदान

इंदौर- आज फिर मानव सेवा रक्तदान शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता एवं जांगड़ा पोरवाल समाज पंचायती सभा के कार्यकारिणी सदस्य श्री गोविंदजी गुप्ता इंदौर का 74 वी बार रक्तदान और 2 बार प्लाज्मा,2 बार एसडीपी डोनेट करने पर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम शामिल हुआ,कहते है अगर एक कांटा भी शरीर मे चुभ जाए तो बहुत दर्द होता है लेकिन अगर 74 बार किसी के शरीर मे सुई चुभ जाए तो सोचो क्या होता है ऐसी ही एक शख्शियत शहर के रहने वाले गोविंदजी गुप्ता जिन्होंने अपने शरीर से 74 बार रक्तदान करके अनेक लोगो को नई जिंदगिया दी उनके ऐसे प्रयासों को इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड ने अपनी बुक में नाम शामिल किया है साथ ही एक सर्टिफिकेट उन्हें प्रदान किया है हाल ही मे (OMG)ओ एम जी बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं श्री नारायण मानव सेवा समिति जयपुर द्वारा भी सम्मान स्वरुप सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। इस अवसर पर मित्रों,शुभचिंतकों और पोरवाल समाज द्वारा शुभकामनाएं दी गयी और उनके इस रक्तदान जैसे पुण्य सेवाभावी काम की सराहना की गयी।
