सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला गुरुवार को जारी है। गुरुवार को दोनों के भाव में बढ़त दर्ज की जा रही है। सोने के भाव 1,01,500 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,14,281 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 3,431.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,433.40 डॉलर प्रति औंस था। gold price फिलहाल यह 6.70 डॉलर की तेजी के साथ 3,440.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 37.93 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 37.90 डॉलर था। इस समय यह 0.24 डॉलर की तेजी के साथ 38.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।