45 से 60 दिन में होंगे जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा इंदौर के आम चुनाव

जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा इंदौर की चुनाव हेतु आयोजित साधारण सभा लक्ष्मी नर्सिंग भगवान की जय जय कर के साथ पोरवाल समाज परिसर छत्रीबाग इंदौर पर सदस्यों की अभूतपूर्व उपस्थिति एवं सहभागिता के साथ सौहार्द पूर्ण आमोद प्रमोद वातावरण में संपन्न हुई।
साल का अंतिम दिन होने के बावजूद बैठक में 200 से अधिक सदस्यो ने सहभागिता की। इसमें लगभग 50 प्रतिशत युवा, 20 प्रतिशत महिलाएं सदस्य थी ।
सभा की प्रस्तावना अध्यक्ष श्री सुभाष धनोतिया जी ने रखते हुए स्पष्ट किया कि चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से वोट पद्धति से करवाए जाएंगे। सभी ने ताली बजाकर उसका स्वागत किया। उन्होंने समाज के युवाओं तथा महिलाओं में समाज के प्रति आ रही जागृति की सराहना की। विश्वास व्यक्त किया की आने वाली नई कार्यकारिणी युवा होगी। जो समाज को नई ऊंचाइयां देगी। सभा का संचालन एड. राजकुमार मेहता जी ने करते हुवे श्री गोवर्धनलाल जी मेहता, श्री लेखराज जी, श्री सुभाष जी की अध्यक्षता में कार्यकार्णियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। करतल ध्वनि से सभी ने इस बात का स्वागत किया ।

श्री राजेश पोरवाल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वदेशी संघ ने मंच संभालते हुवे चुनाव हेतु सभी व्हाट्सएप ग्रुप में आए 25 से अधिक सुझावों को संकलित कर विस्तृत रूपरेखा रखी एवम भावी कार्यकारिणी द्वारा चौतरफा तीव्र विकास का रोडमेप बताते हुवे 20 से अधिक प्रकोष्ठ में 250 से अधिक सभी आयु वर्ग के सदस्यों को रचनात्मक गतविधियों के माध्यम से सक्रिय बनाने का संकल्प करते हुवे महिला, युवा एवं बच्चों तक को समाज में सक्रिय करने एवम शादी ब्याह की कार्य योजना पर प्रकाश डाला।
उन्होंने समाज की बन रही समग्र वेब साइड पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि समाज को अब जन जन तक धर्मशाला से बाहर निकलकर ले जाना होगा। आज इंदौर शहर में सभी क्षेत्रों में कई प्रतिभावान लोग है। उन्हें सक्रिय कर समाज को देश में अग्रणी समाज की सूची में ले जाना होगा।
राजेश जी की प्रभावशाली प्रस्तुति एव भावी योजना की उपस्थित सभी सदस्यों ने बहुत सराहना की। उन्होंने अपने भाषण में 6 माह के चुनाव अभियान में पल-पल श्री राजेश सेठिया जी के सहयोग के लिए विशेष सराहना की।
समाज के वरिष्ठ श्री लेखराज जी ने विशेष रूप से कहां कि 70 प्रतिशत युवा पुरुष, महिला नई कार्यकारिणी में आना चाहिए। हम सब वरिष्ठ लोग उन्हें सहयोग करेंगे। समाज का एक बड़ा सा गार्डन बनना हमारी प्राथमिकता होगा। समाज में पैसा देने वालों की कोई कमी नहीं है। समाज का बच्चा बच्चा अब जाग्रत हो रहा है।
इस अवसर पर श्री अशोक मेहता जी, श्री गोपाल स्टांप वाले सहित कई वरिष्ठ, युवाओं ने अपने अपने विचार एवं सुझाव रखें।
ततपश्चात उपस्थित महिला एवं युवा लोगों ने अपने-अपने विचार एवम् सुझाव जोरदार ढंग से रखें तथा कुछ मुद्दो पर जोरदार जिरह भी की। साधारण सभा के अधिकतर सदस्य चाहते थे कि आज ही सुझाए गए मुद्दों पर सर्वसम्मति से निर्णय किए जाएं कार्यकारिणी के सदस्यों ने तत्काल निर्णय करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की। इस पर जोरदार जिरह हुई ।
अंत में कार्यकारिणी ने संरक्षक मंडल के उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों श्री लेखराज जी, श्री चंद्रशेखरजी, श्री गोपाल मजावदिया जी को विचार कर अपना निर्णय देने का आग्रह किया।
संरक्षक समिति के उक्त सदस्यों ने 45 से 60 दिन में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर चुनाव करवाने का निर्णय दिया। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
दूसरा प्रमुख मुद्दा एक लागा पर एक घर से एक पुरुष के साथ एक महिला यानी 50 प्रतिशत महिला आबादी को वोट समाज के सर्वांगीण तीव्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताए हुवे डालने का अधिकार पर भी बहुत गरमा गरम बहस हुवी । अंत में महिलाओं के हस्तक्षेप के बाद अनिर्णय की स्थिति में इस विषय को तात्कालिक रूप से छोड़ दिया गया।
उक्त और बाकी सभी विषयों पर संरक्षक मंडल, कार्यकारिणी तथा तथा साधारण सभा में से अग्रणीय 5 से 10 लोगों का चयन कर तुरंत बैठक कर दिए गए सभी सुझावों पर विचार विमर्श कर तथा निर्णय कर 10 दिनों में पुनः यथासंभव साधारण सभा बुलाकर उसमें अनुमोदन करवाया जाएगा। साथ ही चुनाव की समयबद्ध रूपरेखा की घोषणा भी की जाएगी। साथ ही समय समय पर हुवे निर्णयों को whtsapp ग्रुपों में डालकर जाग्रत किया जायेगा।
इस हेतु कल 1 जनवरी 2024 को ही सचिव श्री श्यामसुंदरजी राणापुरवाला ने चुनाव समिति को चुनाव करवाने का पत्रक भेजने का आश्वासन दिया।
युवा तुर्क श्री राजेश सेठिया जी, एड राजेश फरकीया जी, श्री गोटू राजा जी, श्री संतोष धर्मकाटा जी, श्री शैलेंद्र पोरवाल जी, श्री रोहित पोरवाल जी, श्री लोकेश घाटिया जी, श्री अमित मेहता जी, श्री निलेश जी, श्री लव सेठिया जी ने प्रभावशाली तरीके से तर्क वितर्क किया ।
महिलाओं में श्रीमती हेमलता जी, श्रीमती कविता जी, श्रीमती सुधा जी, श्रीमती कमल घरिया जी आदि ने अपने विचार रखें।
अन्त में आभार मोहन धनोतिया जी ने व्यक्त किया।
साभार :
पोरवाल समाज की आवाज ग्रुप
