स्व श्रीमती पार्वतीबाई काला के स्वर्गवास के पश्चात नेत्रदान

भारत विकास परिषद शामगढ़ का इस सत्र का तेरहवां नेत्रदान सुवासरा में संपन्न
स्व श्रीमती पार्वतीबाई काला के स्वर्गवास पश्चात नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य
शामगढ़ /सुवासरा
सुवासरा निवासी स्वर्गीय श्री देवीलालजी काला की पुत्रवधू एवं श्री अनोखीलालजी गुप्ता की धर्मपत्नी एवं दीपकजी मयंकजी काला की पूज्य माताजी श्रीमती पार्वतीबाई के आकस्मिक स्वर्गवास पश्चात उनके देवर मनीषजी काला एवं श्याम गुप्ता नरेंद्र चौधरी शामगढ़ की प्रेरणा से दुख की इस घड़ी में भी परिवार ने धैर्य का परिचय देते हुए भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत शाखा शामगढ़ के माध्यम से नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य किया शामगढ़ शाखा का इस सत्र का तेरहवां नेत्रदान है। दिवंगत अमर नेत्रदानी स्वर्गीय श्रीमती पार्वती बाई की अंतिम यात्रा कल दिनांक 2 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे निवास स्थान दादाबाड़ी के पीछे सुवासरा से निकलेगी
नेत्र उत्सर्जन का कार्य डॉ अमित धनोतिया MD डॉ ओमेश गहलोत नेत्र चिकित्सा सहायक शामगढ़ एवं डॉ यश मंडवारिया सुवासरा ने सफलतापूर्वक कर दानदाता के माध्यम से प्राइवेट वाहन द्वारा गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजे गए जहां पर निश्चित रूप से दो लोगों को नेत्र रोशनी प्राप्त होगी
शामगढ़ शाखा अध्यक्ष महेश मांदलिया एवं शाखा नेत्रदान प्रभारी मुकेश दानगढ़ ने काला परिवार का आभार व्यक्त किया नेत्र उत्सर्जन के समय गोपाल माली राजेश गुप्ता अनिल रतनावत मनीष विश्वकर्मा भगवतीलाल मोदी रोहित गुप्ता मनीष मेहर महेश धनोतिया सहित परिवार के सदस्य एवं समाज जन उपस्थित रहे
