श्री राम मंदिर जांगड़ा पोरवाल समाज ट्रस्ट का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न, शिवकुमार सेठिया पुनः अध्यक्ष बने

जावरा (राजकुमार हरण)
श्री राम मंदिर जांगड़ा पोरवाल समाज ट्रस्ट, जावरा की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष शिवकुमार सेठिया की अध्यक्षता में श्री राम मंदिर, पिपली बाजार पर आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा पिछले वर्षों के आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया।
बैठक के पश्चात ट्रस्ट के चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुए। सर्वसम्मति से पुनः शिवकुमार सेठिया को अध्यक्ष, संजय सेठिया (टी-2) को प्रभारी सचिव एवं ओमप्रकाश मांदलिया को प्रभारी कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्टीगण—सत्यनारायण गुप्ता, अशोक सेठिया, रमेशचन्द्र धनोतिया, नरेन्द्र सेठिया, मदनलाल दिलीपकुमार धनोतिया, नन्दकिशोर मांदलिया, श्याम पोरवाल एवं प्रहलाद धनोतिया उपस्थित रहे। सभी ट्रस्टियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।