पोरवाल समाज इन्दौर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यो को निर्वाचन प्रमाणपत्र सम्मान के साथ

सर्वानुमति से जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा के नवीन अध्यक्ष श्री रामदयाल फरक्या का मनोनयन

भगवान श्री लक्ष्मी नृसिंह की असीम अनुकम्पा से पोरवाल समाज इंदौर की आगामी 3 वर्ष के लिये नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यो को पोरवाल समाज परिसर, नृसिंह मंदिर छत्रीबाग, इंदौर पर आयोजित सादगी पूर्ण गरिमामय समारोह में निर्वाचन अधिकारी श्री सुशील जी गुप्ता रिटायर्ड जज साहब व निर्वाचन अधिकारियो द्वारा नवीन कार्यकारिणी सदस्यो को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये l इस अवसर पर जो निर्वाचन प्रक्रिया में पिछड़ गए होने से कार्यकारिणी में सम्मिलित नही हो सके उनका भी सम्मान किया गया।

सभी नवनिर्वाचित सदस्यो ने वरिष्ठ मार्गदर्शक मंडल व पूर्व कार्यकारणी सदस्यो के मार्गदर्शन में एक जुट होकर समाज के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। वर्तमान अध्यक्ष सुभाषजी धनोतिया द्वारा जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा के भावी अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव रखा गया जिस पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यो ने बहुमत के साथ सर्वानुमति से अनुमोदन कर जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा, पोरवाल समाज इंदौर के अध्यक्ष पद हेतु श्री रामदयाल फरक्या को मनोनीत किया।

Also Read – जांगड़ा पोरवाल समाज शामगढ़ में प्री वेंडिग शूट एवं प्रदर्शन पर रोक

पोरवाल समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में विजयी होकर सम्मिलित न हो पाए यूवाओ के लिए प्रेरणा स्त्रोत हौंसलेमंद शैलेन्द्र पोरवाल को मंच पर आने में हो रही असुविधा के चलते मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय ने मंच से उतरकर सम्मान किया।

निर्वाचन प्रमाण पत्र सम्मान समारोह के अवसर पर वरिष्ठ मार्गदर्शक मंडल व भूतपूर्व कार्यकारिणी के सभी सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे