जांगड़ा पोरवाल समाज में दत्तजयंती महोत्सव संपन्न

जांगड़ा पोरवाल समाज का दत्तजयंती महोत्सव छत्रीबाग स्थित नर्सिग मंदिर में संपन्न हुआ समाज के अध्यक्ष सुभाष धनोतिया एव सचिव श्यामसुंदर राणापुरवाला ने बताया कि दत्तजयंती के पावन दिवस पर रामस्नेही संत श्री श्री 1008 आचार्य श्री रामदयालजी महाराजश्री के कर कमलों द्वारा आज जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा पारमार्थिक चिकित्सालय का लोकार्पण किया गया एव बताया गया कि डॉ. गोवर्धनलालजी पोरवाल सहित समाज के कई चिकित्सक यहां अपनी स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं प्रदान करेंगे , जिनकी सेवाओ से कई समाजबंधु लाभान्वित होंगे । उत्सव समिती के मोहन धनोतिया एव श्रीराम मांदलिया ने बताया कि इस अवसर पर भगवान दत्तात्रेय एव भगवान लक्ष्मीनर्सिग का आकर्षक श्रंगार कर सुबह कांकडा आरती की गई उसके पश्चात श्री रामदयालजी महाराज के प्रवचन एव प्रासाद वितरण किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया ।
