Diwali 2026: दीपावली पर शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व

दीपावली इस वर्ष धार्मिक पंचांग के अनुसार रविवार, 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर पड़ने वाले इस महाउत्सव में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है।इस बार गृहस्थ, व्यापारियों और तांत्रिक साधना करने वाले साधकों के लिए पूजा के अलग-अलग विशेष मुहूर्त और सिद्धि काल बन रहे हैं।
दीपावली पर मुख्य लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल और स्थिर लग्न में करना सबसे उत्तम माना जाता है।8 नवंबर 2026 को नई दिल्ली व उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में प्रदोष काल शाम 5:31 बजे से रात 8:08 बजे के बीच रहेगा। इस दौरान संध्याकाल में शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक (लगभग 1 घंटा 56 मिनट) का समय गृहस्थ परिवारों के लिए सर्वोत्तम लक्ष्मी पूजन मुहूर्त है।इस समयावधि में स्थिर ‘वृषभ लग्न’ प्रभावी रहता है।मान्यता है कि स्थिर लग्न में पूजन करने से माता लक्ष्मी घर में स्थायी रूप सेि निवास करती हैं।
व्यावसायिक संस्थानों में दीपावली का पूजन करते हैं, उनके लिए दोपहर के समय का स्थिर लग्न अत्यंत शुभ माना गया है।पंचांग के अनुसार, दोपहर 1:27 बजे से दोपहर 2:54 बजे तक ‘कुंभ लग्न’ में व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में बही-खाते (चोपड़ा पूजन) और बही-खाता पूजन संपन्न कर सकते हैं। इसके अलावा संध्याकाल के चौघड़िया मुहूर्त में भी व्यापारिक स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
Diwali Muhurat
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त (Diwali 2026 Laxmi Puja Timings)
• सर्वोत्तम गृहस्थ मुहूर्त (प्रदोष काल): शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक (कुल अवधि: लगभग 1 घंटा 56 मिनट)
• प्रदोष काल (सामान्य समय): शाम 5:31 बजे से रात 8:08 बजे के बीच
• निशिता काल (रात्रि पूजा मुहूर्त): रात 11:39 बजे से रात 12:31 बजे तक
• शुभ चौघड़िया मुहूर्त (दिन में): सुबह 11:27 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
• अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 1:26 बजे से दोपहर 2:48 बजे तक
Source – Pandit Sachin