Crime News: युवक ने महिला से दोस्ती कर उसके अश्लील वीडियो बनाए

जिसे पत्नी ने वायरल किए, दोनों पर केस

The young man befriended the woman and made obscene videos of her.
The young man befriended the woman and made obscene videos of her.
इंदौर। दिसंबर एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवक ने महिला के अश्लील वीडियो बनाएं और फिर पत्नी ने वीडियो वायरल कर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी दंपति के विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सुखदेव निवास धाम का है। यहां रहने वाली 30 वर्षीय नंदिनी बदला हुआ नाम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि राहुल पिता अशोक शुक्ला निवासी मुकेरीपुरा मल्हारगंज ने 30 सितंबर 20 23 को उसका पीछा किया और फिर बाद में दोस्ती कर ली। पीड़िता के मुताबिक राहुल ने दोस्ती के बहाने पहले उसके साथ फोटो खिंचवा लिए और फिर उसे वीडियो कॉल कर कपड़े उतरवा कर उसका वीडियो बना लिया।

Also Read – Crime News: हथियार सहित लूट की नीयत से घूम रहे रीवा के बदमाश धराए

इसके बाद राहुल और पत्नी वर्षा शुक्ला ने मिलकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया। उसने विरोध किया तो आरोपी वर्षा शुक्ला ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम किया। एरोड्रम पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। crime news indore
इसी प्रकार श्री राम नगर पालदा में रहने वाली 35 वर्षीय उमा परिवर्तित नाम ने पुलिस को बताया कि कल दोपहर क्षेत्र में रहने वाला संतोष पिता नारायण पटेल घर में घुस गया और बेटे के साथ मारपीट कर बुरी नियति से उसके हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा शोर मचाया तो धमकी देकर भाग गया। भंवर कुवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। crime news indore