प्रेरणादाई कार्य हेतु अभिनंदन

विक्रमगढ़ आलोट में आज दिनांक 07-04-2024 रविवार को सेठ श्री चांदमल जी लेखराज जी पोरवाल परिवार द्वारा अपने पुरखों के पैतृक घर को नवनिर्मित पोरवाल धर्मशाला के रूप में निर्मित कर आज पोरवाल समाज विक्रमगढ़ को लोकार्पित किया गया।
साथ ही भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर का जीर्णोद्धार एवं रंग-रोगन कर भगवान गरूड़ जी की मुर्ति स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई। सम्पूर्ण मालवांचल के सकल पंच पोरवाड़ समाज की गरिमामय उपस्थिति में यह ऐतिहासिक कार्य सम्पन्न हुआ।
हमें भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सहभागिता करने का सौभाग्य आदरणीय लेखराज जी पोरवाल साहब के विशेष आग्रह से प्राप्त हुआ। हम गौरवान्वित हुए।
धन्यवाद,,, साधुवाद,,,
कारा परिवार,,,
📖✍️😊
जगदीश काला मन्दसौर
