Big News: व्यावसायिक गैस सिलेंडर सस्ते, ई-स्कूटर महंगे

Commercial gas cylinders cheap, e-scooters expensive
Commercial gas cylinders cheap, e-scooters expensive

नई दिल्ली  देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। जो सीधा आम जनता के जेबों पर असर करते हैं। आज एक जून है और कई बदलाव हुए हैं जो सीधा आपकी जेबों पर असर डालने वाले हैं। आज से इलेक्ट्रिक वाहन की कीमतों में बदलाव होने वाला है, साथ ही एलपीजी की नई कीमतें लागू हो गई हैं।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब 83.50 रुपए तक की कटौती की गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज से दोपहिया वाहन महंगे हो जाएंगे।

सरकार की ओर से हाल ही में एक नोटिस जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी 15 हजार रुपये से प्रति किलोवॉट से घटाकर 10 हजार रुपये प्रति किलोवॉट कर दिया है।

इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन खरीदना 25,000 रुपये तक महंगा हो सकता है।

Also Read  – अहमदनगर का नाम बदलकर ‘अहिल्यादेवी होल्कर नगर’ किया जाएगा : एकनाथ शिंदे

इधर बैंकों में करोड़ों रुपए की राशि लावारिस (अनक्लेम्ड डिपॉजिट) पड़ी हुई है। इन पैसों को इनके मालिक या वारिस तक पहुंचाने के लिए 1 जून से क्रक्चढ्ढ कैम्पेन चलाने जा रही हैं।

आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक जून महीने में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन दिनों पर 2,000 रुपये के नोटों की अदला-बदली भी नहीं हो सकेगी। Commercial gas cylinders cheap, e-scooters expensive

 

News Source – Amit Somani