Big News: बीएसएनएल का धमाका, 80 रुपए में अनलिमिटेड कॉल, 2 जीबी डाटा

नई दिल्ली । निजी टेलीकाम कम्पनियों द्वारा लगातार उपभोक्ताओं पर मोबाइल के बिलों का बोझ जहां बढ़ाया जा रहा है वहीं बीएसएनएल अब स्पेशल रिचार्ज वाउचर का बेहद सस्ता प्लान जारी किया है। इसमें 80 रुपए में अनलिमिटेड कॉल के साथ दो जीवी का डेटा और 100 एसएमएस फ्री मिलेंगे। यह टेलीकाम कम्पनियों में सबसे सस्ता प्लान होगा।
बीएसएनएल के सूत्रों के अनुसार कम्पनी अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस करने वालों के लिए यह प्लान जारी कर रही है। इस स्पेशल रिचार्ज प्लान में उपभोक्ता को 757 रुपए में 300 दिन की फ्री कॉल वेलिटिडी के साथ 100 एसएमएस और हर दिन दो जीवी का डेटा मुफ्त मिलेगा जबकि इस प्रकार की अन्य टेलीकाम कम्पनियों में दी जा रही सुविधा मात्र 90 दिनों के लिए ही लागू है। जीयो में 749 रुपए में 90 दिन की वेलिटिडी है तो एयरटेल में 779 रुपए में 90 दिन और डेढ़ जीवी डाटा के अलावा 100 एसएमएस मुफ्त हैं जबकि वोडा फोन में 90 दिन के लिए दो जीवी का डाटा 884 रुपए में अनलिमिटेड कॉल के साथ है।
Posted By – Rajiv Kumar
