अग्नि सुरक्षा में लापरवाही और निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखा सामग्री मिलने पर दुकान/गोदाम सील

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में आकस्मिक निरीक्षण की कार्रवाई जारी

इंदौर 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार जिले में अग्नि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में पटाखा दुकानों एवं गोदामों के आकस्मिक निरीक्षण का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन के दल ने राऊ क्षेत्र में पटाखा दुकान/गोदाम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा प्रबंधन में लापरवाही पाए जाने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखा सामग्री रखी मिलने पर संबंधित दुकान/गोदाम को सील कर दिया गया।
यह कार्रवाई राऊ क्षेत्र के एसडीएम श्री लोकेंद्र सिंह सरल के मार्गदर्शन में तहसीलदार श्री धीरज सोनी द्वारा की गई। संबंधित दुकान/गोदाम भारत फायर वर्क्स के नाम से इमरान पिता अहमद नूर के द्वारा संचालित होना बताया गया है।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखा सामग्री का भंडारण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पटाखा दुकानों एवं गोदामों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है।

source – mpinfo