इन्दौर पोरवाल समाज के विस्तार के उद्देश्य से एक विशेष बैठक

इन्दौर पोरवाल समाज के विस्तार को ध्यान में रखते हुए समाज के कार्यक्षेत्र को क्षेत्रानुसार व्यवस्थित करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में पूर्वी क्षेत्र के समाजजनों की एक विशेष बैठक दिनांक 17 फरवरी 2026, मंगलवार शाम 7 बजे आयोजित की गई।
पूर्वी क्षेत्र के सभी गणमान्य समाजबंधु एवं वरिष्ठजन बैठक में उपस्थित हुए।
बैठक में समाज को और अधिक संगठित करने, युवाओं को जोड़ने एवं नई पीढ़ी को समाजसेवा के लिए प्रेरित करने हेतु सार्थक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बैठक पश्चात सभी ने स्नेहपूर्वक भोजन-प्रसादी साथ में ग्रहण की। यह आत्मीय भोजन-प्रसाद श्री राजू भैया धनोतिया परिवार की ओर से श्रद्धा भाव से आयोजित किया गया।
📍 स्थान: उत्साह रेस्टोरेंट (स्कीम नं. 114, उत्साह चौराहा, इन्दौर)
इस ग्रुप का संचालन विगत दो वर्षों से मुख्य एडमिन श्री मनोज पोरवाल एवं श्रीमती रितु मनोज पोरवाल द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है, जिनके प्रयासों से समाज के अधिकाधिक बंधु एक मंच पर जुड़े हैं।
इस ग्रुप में पूर्वी क्षेत्र – रीगल, पलासिया, पिपलियाहना, तिलक नगर, कनाडिया रोड, निपानिया, ओमेक्स सिटी, बायपास, मांगलिया, देवास नाका, विजय नगर एवं आसपास की कॉलोनियों में निवासरत समस्त जांगड़ा पोरवाल समाज बंधु (महिला/पुरुष) जुड़े हुए हैं।
आप सभी समाजबंधुओं के सहयोग से समाज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी श्री सुशील जी गुप्ता (हाईकोर्ट न्यायाधीश) के साथ उक्त कार्यक्रम में पोरवाल समाज के वर्तमान अध्यक्ष श्री रामदयाल जी फरक्या , निवर्तमान अध्यक्ष श्री सुभाष जी धनोतिया , श्री लेखराज जी पोरवाल , श्री मनोज जी पोरवाल , श्री गोविंद जी गुप्ता , श्री राजू जी धनोतिया , श्री पवन जी धनोतिया , श्रीमति रितु मनोज जी पोरवाल, श्रीमति संगीता मनोज जी सेठी भी उपस्थित रहे
आप सभी को होली उत्सव की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ।
