दानपेटी से निकाली चिट्ठी…अगले साल तक मेरी सास मर जाए

A letter taken out from the donation box...my mother-in-law should die by next year
A letter taken out from the donation box…my mother-in-law should die by next year

बेलगावी,  कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक मंदिर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के मंदिर के दानपात्र से पैसों की गिनती के दौरान चिट्ठी मिली, जिस पर भगवान से एक अजीबोगरीब दुआ मांगी गई। मंदिर के अधिकारी ने बताया कि जब दानपात्र में पैसों की गिनती कर रहे थे, तब उन्हें 100 रुपये के नोट के अंदर एक नोट मिला, जिस पर लिखा था, अगले साल तक मेरी सास मर जाए।

मंदिर में जहां लोग भगवान से सुख-समृद्धि मांगते हैं। भगवान से परिवार की खुशहाली मांगते हैं। वहीं बेलगावी के मंदिर से मिली चिट्ठी में किसी ने अपनी सास की मौत की दुआ मांगी है। नोट के अंदर एक चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था हे भगवान, मेरे दुख दूर करो और अगली यात्रा से पहले मेरी सास की मृत्यु हो जाए। दानपात्र में मिली चिट्ठी पर किसी का नाम नहीं लिखा था। लेकिन दानपात्र में मिली चिट्ठी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस चिट्ठी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

source – ems