नंद हरि नंदलाल, भजो नरसिंह गोपाल के जयकारो के साथ निकली भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा 

अपने भक्त की रक्षा हेतु अद्वितीय स्वरूप धारण करने वाले भगवान विष्णु के अवतार तथा भक्त प्रह्लाद के आराध्य प्रभु श्री नृसिंह जी के प्राकट्य उत्सव पर्व पर विश्व मंगल की कामना के साथ जांगड़ा पोरवाल समाज द्वारा भगवान श्री लक्ष्मी नरसिंह के अद्भुत विग्रह मनोहारी स्वरूप दर्शन के साथ भव्य शोभायात्रा पोरवाल समाज परिसर, नरसिंह मंदिर, छत्रीबाग, इन्दौर से अभूतपूर्व उत्साह के साथ प्रारंभ हो कर छत्रीबाग, नरसिंह बाजार, मारोठिया, बजाज खाना, सांटा बाजार से वापस नर्सिंग बाजार होते हुए छत्रीबाग पहुंची। शोभायात्रा में प्रख्यात भजन गायक द्वारका जी मंत्री के भजनों पर लोग झूम उठे, समाज जनो ने स्वागत मंच लगाकर शोभायात्रा की भव्य अगवानी स्वागत किया। शोभा यात्रा में राम लक्ष्मण सीता नरसिंह स्वरूप धारण किये बच्चे और पोरवाल युथ क्लब के एक समान परिधान पहने युवा आकर्षण का केंद्र रहे। महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन नरसिंह मंदिर छत्रीबाग पर हुआ । इस अवसर पर महाप्रशादी का भी आयोजन किया गया, भव्य फूल बंगले में भगवान नरसिंह ने भक्तो को दर्शन दिए।