जांगड़ा पोरवाल समाज इंदौर में दत्तजयंती महोत्सव 27 तारीख को मनाया जाएगा

समाज के अध्यक्ष सुभाष धनोतिया एव सचिव श्यामसुंदर राणापुरवाला ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दत्तजयंती महोत्सव  रामस्नेही संत श्री श्री 1008 आचार्य श्री रामदयालजी महाराजश्री के सानिध्य में मनाने जा रहे है उत्सव समिती के मोहन धनोतिया एव श्रीराम मांदलिया ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 7.30 बजे कांकडा आरती होगी उसके पश्चात श्री रामदयालजी महाराज के प्रवचन एव प्रासाद वितरण किया जाएगा ।

इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई ।

 

दत्तजयंती महोत्सव

दिगंबरा -दिगंबरा
श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा

आदरणीय भक्तजन
बड़े ही हर्ष के साथ सूचित करने में आता है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दत्तजयंती महोत्सव अन्तरराष्ट्रीय श्री रामसनेही संप्रदाय शाहपुरा पीठाधीश्वर आचार्य श्री १००८ जगद्गुरु स्वामीजी श्री रामदयालजी महाराज के पावन सानिध्य में मनाने जा रहे है जिसका कार्यक्रम स्वरूप इस प्रकार है-

कार्यक्रम
दिनांक – 27-12-23 बुधवार

कांकडा आरती एवं प्रभातफेरी – प्रातः 7.30 बजे

आचार्य श्री पधरावनी – प्रातः 9 बजे

प्रवचन – प्रातः 9.15 बजे

स्थान- नर्सिग मंदिर ,छत्रीबाग इंदौर

आप सभी समाजजन अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेवे।🙏🏻🙏🏻
——————————
आयोजक एव निवेदक-

जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा इंदौर