Khajrana Ganesh: 5 लाख भक्त पहुंचे, सड़कें जाम

इन्दौर। गणेश उत्सव में पांडालों में जहां शाम से रात तक भगवान गणेश की पूजा अर्चना,आरती में हजारों भक्त उमड़ रहे हैं, वहीं खजराना गणेश मंदिर में रविवार को कल छुट्टी के चलते 5 लाख से अधिक भक्त पहुंचे। यहां रिंगरोड चौराहा से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह के अलावा शाम को भी अधिक भीड़ रही। रिंगरोड, खजराना चौराहा के आसपास वाहनों की लंबी लंबी कतारें भी इस दौरान लग गई।

मंगलवार से शुरू हुए 10 दिनी गणेशोत्सव में अब उत्साह चरम पर है। शहर के सबसे प्रसिद्ध मंदिर खजराना गणेश मंदिर में रविवार को करीब 5 लाख भक्त पहुंचे। सुबह से रात तक यहां दर्शन के लिए लाइन लगी रही। परिसर सहित प्रसाद दुकान, पार्किंग, प्रवेश द्वार तक लोग ही लोग नजर आ रहे थे।

Also Read – Ujjain News: 500 करोड़ की लागत से बनेगा भक्त निवास

5 5 की लाइन में यहां दर्शन हो रहे थे। सुबह करीब 4 बजे से ही भक्तों की लाइन यहां लगने लगी थी। रात करीब 12 बजे तक भक्त हजारों की संख्या में यहां मौजूद रहे। पूरे 10 दिन तक हर दिन 1 से 2 लाख भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यह पहली बार है कि गणेशोत्सव में इतनी भीड़ खजराना गणेश मंदिर में उमड़ रही है। famous ganesh temple indore

मंदिर पहुंचने वाले सभी मार्गों पर वाहनों की काफी भीड़ रही। खजराना चौराहा पर कई घंटों तक जाम लगा रहा। पुलिस प्रशासन व्यवस्था संभालने में एक तरह से नाकाम साबित हो गया। बुधवार को भी इसी तरह से सबसे अधिक भीड़ उमड़ी थी।