जांगडा पोरवाल समाज की प्रतिभा

हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
🙏🏻🙏🏻
श्री जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा, इन्दौर के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से इंदौर समाज के गौरव श्री मनीष जगन्नाथ जी डबकरा जी को India–Australia CEOs Forum में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 💐
यह उपलब्धि केवल आपके उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम का ही सम्मान नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जांगड़ा पोरवाल समाज, इन्दौर के लिए भी अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है।
हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें, भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाते रहें तथा अपनी सफलताओं से समाज की नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहें।
पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाएँ।
समस्त कार्यकारिणी सदस्य — श्री जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा, इन्दौर