1 मई से 31 मई तक होगा पोरवाल प्रतिभा खोज 2026 का आयोजन
पोरवाल महिला महासभा द्वारा किया जावेगा विजेताओं का सम्मान

नाहरगढ़:- अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा मध्यप्रदेश इकाई द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पोरवाल प्रतिभा खोज का भव्य आयोजन आगामी 1 मई से 31 मई तक किया जा रहा है!
इस सम्बन्ध मे अधिक जानकारी देते हुवे पोरवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया मन्दसौर, प्रदेश महामंत्री श्रीमती गायत्री डपकरा गरोठ व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता गुप्ता नाहरगढ़ ने बताया की विगत दो वर्षो 2024 व 2025 मे सम्पन्न पोरवाल प्रतिभा खोज को मिले बेहतरीन प्रतिसाद से इस वर्ष भी प्रतिभा खोज 2026 का आयोजन रखा जा रहा है, इस वर्ष कुल 4 प्रतियोगिताए आयोजित होंगी जिनमे कक्षा 10 वी व कक्षा 12 वी (सीबीएसई व MP बोर्ड माध्यम मे टॉपर छात्र व छात्रा कुल 8 विजेता),शिक्षा,कला,गायन, चित्रकला, समाज की प्राचीन संस्कृति-सभ्यता-संस्कारो से परिचय कराने व समाज की प्रतिभाओ को निखारने व उचित प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने की दिशा मे सार्थक पहल करते हुवे ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी, प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिये प्रत्येक प्रतियोगिताओं के लिये प्रोजेक्ट चेयरमेन बनाये जा रहे है एवं पुरुस्कार के प्रायोजको के माध्यम से विजेता प्रतिभागियों का सम्मान किया जावेगा !

विगत ढाई वर्षो मे संपन्न पोरवाल प्रतिभा खोज जिसमे न सिर्फ भारतवर्ष अपितु अन्य देशो मे निवासरत पोरवाल समाज की प्रतिभाओ ने उत्सुकता पूर्वक सहभागिता की जिसका परिणाम है की 400 प्रतिभाओ की खोज क़र उनका प्रतिभा सम्मान समारोह संस्था कर चुकी है,ऑनलाइन माध्यम से लगभग 25 लाख व्यक्तियों ने प्रतिभाओ का उत्साहवर्धन क़र सराहा, इसके अतिरिक्त संस्था ने बालिकाओं व महिलाओ के लिये विशेष कार्यशाला, निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर, धार्मिक स्थलों पर पारिवारिक आयोजनों, समाज की महिलाओ को एकजुट करने के उद्देश्य से होली व दीपावली मिलन समारोह,विलुप्त होती संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से वर्ष भर सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजन किये जा रहे है !
