2 दिवसीय श्री नृसिंह प्रकटोत्सव महोत्सव

।। जय लक्ष्मी नृसिंह ।।
भावभरा आमंत्रण
दिनांक 29.04.26 व 30.04.26 (वैशाख शुक्ल चतुर्दशी)
॥ जर हरि नंदलाल, भजो नृसिंह गोपाल ॥
परम कृपालु भगवान श्री नृसिंह देव के पावन प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में श्री जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा, इंदौर द्वारा भव्य महाभिषेक, भव्य रथ यात्रा, महाआरती, एवं महाप्रसादी अन्तराष्ट्रीय श्री रामस्नेही संप्रदाय के वर्तमान पीठाधीश्वर आचार्य श्री 1008 जगद्गुरु स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज की पावन उपस्थिति व आशीर्वचन सहित दिव्य आयोजन किया गया है। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। तो आइए, भक्ति और आनंद के इस अद्वितीय पर्व में सहभागी बनें, पुण्य अर्जित करें और प्रभु कृपा के अधिकारी बनें।
कार्यक्रम
दि. 29.4.2026, बुधवार भगवान नृसिंह का महाअभिषेक समय प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक
दि. 30.4.2026, गुरुवार भव्य शोभायात्रा : प्रातः 7 बजे (प्रसिद्ध भजन गायक श्री द्वारका जी मंत्री द्वारा भजनों की प्रस्तुति) मंदिर श्रृंगार दर्शन एवं पुष्प बंगला महाआरती एवं महाप्रसादी
विशेष पुण्य अवसर :
अन्तराष्ट्रीय श्री रामस्नेही संप्रदाय के वर्तमान पीठाधीश्वर आचार्य श्री 1008 जगद्गुरु स्वामी श्री रामदयाल जी महाराज भव्य रथयात्रा में स्वयं पधारकर भक्तों को दिव्य दर्शन व आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उनकी दिव्य उपस्थिति से शोभायात्रा अधिक भव्य, भक्तिमय व मंगलमय होगी। अतः समस्त पोरवाल समाज परिवार से आग्रह है कि सपरिवार पधारें व आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
शोभायात्रा मार्ग : नृसिंह मंदिर छत्रीबाग से राजस्व ग्राम, सेवालय हॉस्पिटल, नृसिह बाजार, सांठा बाजार, बजाजखाना चौक, मारोठिया बाजार से पुनः नृसिंह मंदिर छत्रीबाग पहुँचेगी। विशेष आग्रह : शोभायात्रा मे पुरुष श्वेत एवं महिला केशरिया परिधान मे पधारे।
नृसिंह जयंती के समस्त आयोजन लाभार्थी परिवार : श्री जगदीशजी कन्हैयालालजी गुप्ता (खेजड़िया वाला)
नृसिंह जयंती पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में जो भी महानुभाव स्वागत मंच लगाना चाहते है, वह निम्न नं. पर सम्पर्क करें: 9424011010, 98264 44677, 98276 31004
आयोजक : श्री जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा-इन्दौर
“श्री पोरवाल परिसर” श्री नृसिंह मंदिर (श्रीराम मंदिर), 42 छत्रीबाग, इन्दौर (म.प्र.)
