अभा पोरवाल युवा संगठन की राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न…
11 मई को सुवासरा मे होगा युवती संगठन का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन- श्री उदिया

मन्दसौर-
अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक भगवान पशुपतिनाथ की नगरी मन्दसौर मे आयोजित हुई। बैठक मे राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेशअध्यक्ष,जिलाध्यक्ष,नगर अध्यक्ष उपस्थित हुए।
बैठक पोरवाल छात्रावास, रामटेकरी, मन्दसौर पर आयोजित हुई। राष्ट्रीय बैठक मे उपस्थित पदाधिकारीगणो के समक्ष राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश काला मन्दसौर ने बैठक का संचालन करते हुए बैठक के ऐजेण्डा अनुसार महत्वपूर्ण बिन्दुओ को बैठकमे रखा जिसमे 101 नगर अध्यक्षो और कार्यकारिणी का गठन, अखिल भारतीय पोरवाल युवती संगठन के गठन की रूपरेखा एवं आगामी 11 मई-स्थापना दिवस पर युवतियो के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम की रूपरेखा, नवीन सदस्यता अभियान-2026 हेतु सदस्यता गाँव-गाँव तक जाकर सम्पर्क करना, पोरवाल युवा संगठन के आगामी 1 जून को चतुर्थ राष्ट्रीय/प्रांतीय अधिवेशन शामगढ मे करने हेतु चर्चा एवं पिछली तीनो बैठको (नागदा, सीतामऊ, आलोट) के निर्णयो के क्रियान्वयन की समीक्षा पर सामूहिक चर्चा कर की गई।
बैठक का शुभारंभ में संरक्षक गोविन्द डबकरा पिपलियामंडी, अशोक पोरवाल देवास, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ,नरेन्द्र उदिया राष्ट्रीय अध्यक्ष, जगदीश काला राष्ट्रीय महामंत्री, पवन मुन्या राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, महासभा के महामंत्री मांगीलाल सेठिया, मनीष मुजावदिया शामगढ बिग-बी, रामगोपाल घाटिया ऐरावाला, जितेन्द्र काला आलोट, प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश, अंकित पोरवाल चौमहला प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियो द्वारा राजा टोडरमल महाराज और स्वामी रामदयाल जी महाराज को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलनकर कर किया गया।
बैठक के प्रथम परिचय सत्र मे बैठक मे उपस्थित सभी पदाधिकारियो ने पंजीयन करवाकर अपना अपना परिचय दिया।
द्वितीय सत्र मे उपस्थित सभी पदाधिकारियो ने ऐजेण्डा अनुसार महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर अपने अपने विचार सुझाव रखे जिन पर सामूहिक चर्चा कर अंतिम निर्णय लिए गए।
बैठक के निर्णयो पर राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश काला ने उपस्थित पदाधिकारियो को अवगत कराया जो इस प्रकार रहे-
बैठक मे हुए निर्णय—
सदस्यता अभियान प्रारंभ कर गाँव गाँव सम्पर्क कर 18 वर्ष से 40 तक के युवाओ को सदस्य बनाना है।
11 मई को पोरवाल युवा संगठन का 24 वां स्थापना 101 नगर इकाई द्वारा गाँव गाँव मनाया जाएगा।
101 नगर अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन 11 मई तक करना है। जिनमे से 75 नगर अध्यक्ष इकाई की घोषणा की जा चुकी है।
11 मई को सुवासरा मे पोरवाल युवती संगठन का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा जिसमे नगर अध्यक्ष घोषित किए जाएंगे।
1 जून को पोरवाल युवा संगठन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन पोरवाल शामगढ मे आयोजित होगा जिसमे 101 नगर अध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा।
राष्ट्रीय बैठक मे मंदसौर जिलाध्यक्ष-प्रतिक गुप्ता, रतलाम जिलाध्यक्ष अविनाश पोरवाल, उज्जैन जिलाध्यक्ष गौरव मांदलिया, आनंद फरक्या, दिनेश सेठिया, राजेन्द्र गुप्ता (मोया वाला), जगदीश घाटिया, ललित मेहता, विजय दानगढ़, अजय गुप्ता, समरथ मुजावदिया, भरत मांदलिया ,शुभम चौधरी ,संदीप गुप्ता , प्रणय धनोतिया, धीरज डबकरा, आशीष मुजावदिया ,पंकज धनोतिया, अनिल सेठिया, सोनू सेठिया,संदीप फरक्या, निरंजन गुप्ता, अखिलेश मांदलिया, देवेश सेठिया, महावीर काला, सुरेंद्र काला , राहुल डबकरा ,दीपक मांदलिया, रितिक गुप्ता, चेतन गुप्ता ,दीपक मांदलिया, विजय कुमार धनोतिया, अक्षत गुप्ता ,राजेश पोरवाल , सुनील उदिया, जितेंद्र फरक्या, प्रीतेश घाटिया, दिनेश फरक्या, लोकेश धनोतिया,अजय गुप्ता , दिनेश सेठिया, अजय धनोतिया , संजय धनोतिया, दीपक गुप्ता, अरविंद रत्नावत, पवन सेठिया, कृष्णकांत मोदी, आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहकर बैठक को सफल बनाया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश काला मन्दसौर ने किया। आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन मुन्या सुवासरा ने माना।
