Health: अजवाइन (Carom Seeds) पाचन, गैस, एसिडिटी और पेट दर्द में रामबाण

ajwain khane ke fayde
ajwain khane ke fayde

बदलती जीवनशैली, गलत खान-पान के कारण भूख कम लगना, गैस बनना और खाना खाने के बाद पेट फूलना जैसी दिक्कतें आजकल आम हो गई हैं। ऐसे में घरेलू उपाय के रूप में अजवाइन का सेवन काफी लोकप्रिय है, हालांकि इसका सही तरीका जानना बेहद जरूरी है। अजवाइन में थाइमोल नामक यौगिक पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे यह न केवल गैस और अपच में राहत देता है बल्कि सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में भी सहायक हो सकता है। हालांकि, कई लोग इसे बिना सोचे-समझे किसी भी समय और किसी भी तरीके से खा लेते हैं, जो सही नहीं माना जाता। विशेषज्ञों के अनुसार, अजवाइन को सीधे कच्चा खाने के बजाय पहले हल्का भून लेना चाहिए। इसे इतनी ही देर भूनें कि इसका रंग न बदले, लेकिन हल्की सुगंध आने लगे। इसके बाद आधे चम्मच से कम मात्रा में ही इसका सेवन करना उचित रहता है। बेहतर परिणाम के लिए इसे हमेशा गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए, जिससे इसके गुण और प्रभाव बढ़ जाते हैं।

Also Read – HEALTH: आयुर्वेद में पपीता को ‘अमृतफल’ कहा गया है
गुनगुने पानी के साथ अजवाइन लेने से पाचन क्रिया तेज होती है और पेट की जठराग्नि मजबूत होती है। इससे भूख भी समय पर लगने लगती है और गैस या पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। हालांकि, इसका सही समय जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कई लोग सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीते हैं या सीधे अजवाइन खा लेते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि अजवाइन का सेवन हमेशा भोजन के बाद करना चाहिए। खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करने से यह अधिक लाभकारी साबित होता है। साथ ही यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि अजवाइन को रोजाना बिना जरूरत के सेवन में शामिल न करें।

source – ems