पोरवाल यूथ क्लब ( PYC) द्वारा ७७ वाँ गणतंत्र दिवस समारोह पोरवाल परिसर छत्रीबाग में धूमधाम से मनाया गया

जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा, इंदौर के तत्वावधान में पोरवाल यूथ क्लब ( PYC) द्वारा ७७ वाँ गणतंत्र दिवस समारोह पोरवाल परिसर छत्रीबाग में धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के वरिष्ठ श्री राजकुमार जी मेहता एडवोकेट एवं श्री दिलीप जी मेहता ।भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर ध्वज वंदन एवं राष्ट्र गान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । श्री राजकुमार मेहता राजू भैया ने अपने उद्बोधन में राष्ट्र सेवा कैसे की जा सकती हैं इस पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने अपने स्तर पर, अपनी सुविधानुसार समाज सेवा करने का आग्रह किया । मुख्य अतिथि श्री दिलीप जी मेहता ने अपने उद्बोधन में नेत्रदान,अंगदान एवं देहदान की दिशा में समाज में जागरूकता पर ज़ोर दिया । उन्होंने समाज के दो स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया श्री जगन्नाथजी सेठिया एवं श्रीमती सरस्वती देवी पोरवाल ।
राजू भाई की दीर्घ कालीन समाज सेवाओं ( संस्था जीवन प्रवाह संस्था के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के कार्य/संस्था सुल्तान-ए- इंदौर के माध्यम से लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार एवं इंदौर समाज कार्यकारिणी- कानूनी एवं प्रशासनिक सेवा)के लिये एवं श्री दिलीपजी मेहता का उनकी निःस्वार्थ सेवा ( अंतिम संस्कार क्रिया संपन्न करवाने) एवं नेत्रदान,अंगदान एवं देहदान के प्रति जन जागृति फैलाने हेतू सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे । अत्यंत सुंदर भारत माता की रांगोली/ वंदेमातरम् के १५० वे वर्ष के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता की कला दीर्घा आज के अन्य आकर्षण रहे । कार्यक्रम का संचालन अमित मेहता ने किया ।
PYC के लिये/
मन की गहराई से अभिनंदन । PYC के जाबाँज़ कार्यकर्ता इस समाज की आन बान और शान हैं ।
सेवा, संस्कार, खेल, धार्मिक और राष्ट्र भावना सभी क्षेत्र में अव्वल ये तरुणाई समाज को आगे ले जाने के लिये दृढ़ इच्छाशक्ति रखते हैं ।
🖌️संजय मेहता