पोरवाल समाज का 15 वां युवक-युवती परिचय सम्मेलन — नव ऊर्जा, नव उत्साह के साथ मन्दसौर में

आयोजन की तैयारियाँ शुरू, 10 नवम्बर तक होगा पंजीयन

 

मन्दसौर।
भगवान श्री पशुपतिनाथ की पावन पवित्र नगरी मन्दसौर एक बार फिर सामाजिक समरसता और नए उत्साह की साक्षी बनने जा रही है। श्री जांगड़ा पोरवाल समाज न्यास द्वारा समाज का बहुप्रतीक्षित 15वां युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन इस वर्ष नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को उचित मंच प्रदान करने वाले इस आयोजन को लेकर समाजजनों में उल्लास और उमंग का वातावरण है।

समाज में बढ़ रहा उत्साह, पंजीयन की प्रक्रिया हुई प्रारंभ
न्यास के अध्यक्ष रमेशचन्द्र सेठिया ने बताया कि सम्मेलन के लिए पंजीयन कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। विभिन्न नगरों में समाज के 150 पंजीयन प्रभारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। समाजजन इस आयोजन को लेकर बड़ी उत्सुकता के साथ अपने क्षेत्र में पंजीयन अभियान चला रहे हैं।
इस सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक युवक-युवतियों को 300 रुपये पंजीयन शुल्क के साथ निर्धारित प्रोफार्मा में आवेदन पत्र भरकर देना होगा। ऑनलाईन आवेदन भी स्वीकार किये जाएंगे इसके लिए पीडीएफ प्रारूप में E-mail: [email protected] पर भेजकर शुल्क यूपीआई माध्यम से भेज सकते हैं।

10 नवम्बर अंतिम तिथि, पंजीयन में दिख रहा जोश
समाज के मुख्य प्रवक्ता दिलीप सेठिया ने बताया कि पंजीयन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। आयोजन को लेकर तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं और समाजजनों का उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन पूर्ण पारिवारिक वातावरण में आयोजित किया जाएगा, जहाँ युवक-युवतियों का परिचय सरल, शालीन और सुव्यवस्थित ढंग से कराया जाएगा।
जांगड़ा पोरवाल समाज न्यास ने सभी स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया है कि वे विवाह योग्य युवक-युवतियों को इस महत्वपूर्ण परिचय सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें, ताकि समाज में योग्य जीवनसाथी चयन का यह अभियान और अधिक सफल हो सके।

दिलीप सेठिया
मुख्य प्रवक्ता
9893490700