जांगडा पोरवाल पंचायती सभा इंदौर द्वारा नरसिंह मंदिर परिसर पोरवाल धर्मशाला छतरी बाग में रामदरबार प्रतिस्थापना

राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की, जयघोष के साथ नृसिंह मंदिर, छत्रीबाग, इन्दौर में आलौकिक, नयनाभिराम रामदरबार प्रतिस्थापना*
*”राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे”*
भगवान की दिव्य तेजोनिधि, मूर्ति स्वरूप में हमारे तन मन में बसती है, जिस प्रकार आत्मा शरीर छोड़ने के बाद एक नया शरीर धारण करती है, ऐसे अदभुत विहंगम दिव्य दृश्य का नजारा पोरवाल समाज परिसर, नृसिंह मंदिर, छत्रीबाग, इंदौर में तीन दिन से चल रहे राम दरबार की मूर्तियों की प्रतिस्थापना समारोह में देखने को मिला। मंदिर में बरसो से स्थापित राम दरबार की मूर्तियों के विग्रह के शीर्ण हो जाने से नवीन राम दरबार की आलौकिक जीवंत मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण वैदिक अनुष्ठान के साथ की गई। स्थापना पश्चात जैसे ही मूर्तियों से नयन चक्षु पट्टिका हटाई गई पूरा मंदिर परिसर राम लक्ष्मण जानकी जय बोलो हनुमान की जयघोष से गूंज उठा।
