जल्द ही रेडिसन चौराहा तक चलेगी मेट्रो, यात्रियों को मिलेगी कई सुविधाएं

Soon, the metro will run till Radisson Square, passengers will get many facilities
Soon, the metro will run till Radisson Square, passengers will get many facilities

इन्दौर। मेट्रो रेल को टीसीएस चौराहा से आगे चलाने के लिए कंपनी लगातार ट्रायल रन कर रही है और पिछले दिनों धीमी गति के बाद कल तेज गति से सुपर कॉरिडार 3 स्टेशन से मालवीय नगर तक ट्रायल किया गया। जल्द ही कुल 17 किलोमीटर रूट पर रेल दौड़ेगी। फिलहाल गांधी नगर डिपो से टीसीएस चौराहा तक ट्रेन चल रही है।

हालांकि यात्री कम ही आ रहे हैं जिससे कंपनी को नुकसान भी हो रहा है। रेडिसन चौराहा तक रेल अभी चलाई जाएगी। कुल रूट 31 किलोमीटर का है जिसमें अंडरग्राउंड ट्रेक, स्टैशन भी प्रस्तावित हैं। प्रदेश सरकार के केंद्र के निर्देशानुसार इन्दौर और भोपाल में मेट्रो रेल का काम शुरू किया था जिसमें इन्दौर में कमर्शियल रन मई के अंत में 6 किलोमीटर रूट पर शुरू हुआ था ओर अब रेडिसन चौराहा तक चलाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।

करीब 17 किलोमीटर पर जल्द ही मेट्रो दौडऩे लगेगी। कल तेज गति से ट्रायल किया गया जो सफल रहा और अब सरकार के निर्देश पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। हालांकि अभी कुछ और टेस्टिंग बाकी हैं और टीम के फिटनेस देने के बाद कमर्शिलय रन शुरू हो जाएगा। मेट्रो को 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाया जाएगा। जो ट्रेक अभी बन रहा है उसके स्टेशनों के निर्माण में करीब 6 माह का समय अभी और लग सकता है और फिर अंडर ग्राउंड ट्रेक को लेकर काम किया जाएगा। स्टेशनों पर सुरक्षा के साथ यात्रियों को आवश्यक सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। हालांकि अभी 5 स्टेशनों के लिए रेल चल रही है और इस रूट पर यात्री संख्या कम है। लवकुश चौराहा के बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।