आज से दीपावली की खरीदी और तेज, सुबह से ही खुलीं दुकानें

Diwali shopping picks up today, shops open in the morning
Diwali shopping picks up today, shops open in the morning

इन्दौर। दीपावली पर शहर के बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है और नागरिकों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए प्रशासन व पुलिस ने एक सप्ताह से इंतजाम किये हैं मगर सडक़ पर जाम से मुक्ति नहीं मिल रही है। आज से दीपावली पर्व शुरू हो गया है और धनतेरस पर खरीदारी के लिए तीन दिन तक सबसे अधिक भीड़ बाजारेां में उमड़ेगी। कल एमजी रोड, जवाहर मार्ग, जेल रोड, बीआरटीएस सहित कई क्षेत्रों में भारी जाम लगा। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। पुलिस बाजारों में कहीं कहीं ही नजर आई और चौराहों पर भी जवान कम थे। अधिकारी भी कम ही दिखे। राजबाड़ा क्षेत्र में सबसे अधिक भीड़ दिनभर रही।

आज से पांच दिनी दीपावली पर्व श्ुारू हो गया है और बाजारेां में सुबह से ही लोग खरीदी के लिए उमड़ पड़े। राजबाड़ा क्षेत्र में कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार, सराफा, आड़ा बाजार, मरोठिया, जेल रोड़, महारानी रोड सहित एमजी रोड, जवाहर मार्ग आदि प्रमुख बाजरों में काफी भीड़ रही और लोगों ने रात तक खरीदारी की। indore rajwada

इधर जाम के कारण लाखों लोग परेशान हुए और पुलिस की व्यवस्था नाकाफी रही। शहर के अधिकांश चौराहों पर पुलिस पर्याप्त मात्रा में नहीं दिखी और अधिकारी भी नदारद रहे। सबसे अधिक समस्या वाहन खड़ी करने की आई और लोगों ने कहीं भी वाहन खड़े कर दिये जिससे जाम और अधिक लगा। indore rajwada

बड़े वाहनों के कारण समस्या और बढ़ गई। बीआरटीएस पर घंटों जाम लगा रहा और वाहन यहां रेंगते नजर आए। विजय नगर, मरीमाता, कालानी नगर, महू नाका, भंवरकुंआ, पलासिया जैसे क्षेत्रों में भी जाम की स्थिति बनी। पुलिस के आला अधिकारी कहीं भी नजर नहीं आए। प्रशासन के दावे की भी कल पोल खुल गई।