दस दिनी गणेश चतुर्थी महोत्सव 7 सितम्बर से होगा प्रारंभ

खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये अनेक विकास कार्य होंगे - मास्टर प्लान तैयार

Ten day Ganesh Chaturthi festival will start from 7th September
Ten day Ganesh Chaturthi festival will start from 7th September

इंदौर इंदौर के प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये अनेक विकास कार्य करवाये जाएंगे। इसके लिये मास्टर प्लान लगभग तैयार हो गया है। इस मास्टर प्लान को अंतिम रूप देकर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। खजराना गणेश मंदिर में आगामी 7 सितंबर से 10 दिनी गणेश चतुर्थी महोत्सव भी प्रारंभ होगा। Ganesh Chaturthi festival 2024

इस महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अनेक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा के लिए आज यहां खजराना गणेश मंदिर में प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी और प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में खजराना गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जाने वाले कार्यों के संबंध में तैयार किए गए मास्टर प्लान के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही मास्टर प्लान का प्रजेंटेशन भी दिखाया गया।

Also Read – एसिड, फिनाइल व अन्य खतरनाक रसायन की फैक्ट्री सील

कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बताया कि इस मास्टर प्लान को अंतिम रूप देकर शीघ्र ही इसके अनुसार कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। बैठक में आगामी 7 सितंबर से प्रारंभ होने वाले 10 दिनी गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बताया गया की 7 सितंबर को सुबह 9:30 बजे ध्वजा पूजन के साथ यह महोत्सव प्रारंभ होगा। भगवान श्री गणेश का स्वर्ण आभूषणों के साथ विशेष श्रृंगार किया जाएगा। Ganesh Chaturthi festival

मंदिर को फूलों एवं विद्युत रोशनी के साथ विशेष रूप से सजाया जायेगा। बैठक में दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बताया गया की प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सवा लाख मोदक का भोग लगाया जाएगा। बाद में इसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मंदिर पहुंच मार्ग एवं निकासी मार्ग की मरम्मत के भी निर्देश दिए गए। महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाए जाने के संबंध में भी निर्देशित किया गया। बताया गया की अनंत चतुर्दशी के दिन खजराना गणेश मंदिर के माध्यम से झांकी भी निकाली जाएगी।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बैठक से पूर्व मंदिर और परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आवश्यक सुधार कार्य करने के निर्देश भी दिये।

source – pro