जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा एवं जांगड़ा पोरवाल समाज सेवा संस्था, इंदौर के सामूहिक प्रयासों से

एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अभिनव आयोजन संपन्न

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।।

सभी सुखी प्रसन्न रहे, सभी रोगमुक्त स्वस्थ रहें, सभी का जीवन मंगलमय हो और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े।

इन्हीं शुभ भावनाओं के साथ जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा एवं जांगड़ा पोरवाल समाज सेवा संस्था, इंदौर के सामूहिक प्रयासों से पोरवाल समाज परिसर, श्री नरसिंह मंदिर, छत्रीबाग पर आज एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अभिनव आयोजन संपन्न हुआ। स्वास्थ्य शिविर में पोरवाल समाज के कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी सेवाए प्रदान कर समाज जन को चिकित्सा मार्ग दर्शन प्रदान कर लाभान्वित किया। porwal samaj indore


इस अवसर पर पोरवाल समाज इन्दौर कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। समाजजनो को दवाईयों का भी निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में सेवारत पोरवाल समाज के सभी डॉक्टर्स व अनेक बार रक्तदान कर चुके रक्तदानी सदस्यो का भी सम्मान किया गया। पोरवाल समाज के सभी डॉक्टर्स की संक्षिप्त जानकारी युक्त Doctors Directory का भी विमोचन किया गया।