प्रथम विशाल निशुल्क स्वास्थ शिविर समाज जन के लिए
श्री जांगड़ा पोरवाल समाज सेवा संस्था द्वारा

सम्माननीय समाज बंधु,समाज सेवा के भाव से श्री जांगड़ा पोरवाल समाज सेवा संस्था द्वारा समाज के सहयोग दाताओं के सहयोग से प्रथम विशाल निशुल्क स्वास्थ शिविर समाज जन के लिए आयोजित किया जा रहा है,जिसमे समाज के प्रतिष्ठित रोग विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा निशुल्क स्वास्थ परिक्षण किया जाएगा एवम परामर्श दिया जायेगा,साथ ही निशुल्क पैथोलॉजी जांच ,आंखों की जांच,निशुल्क चश्मा वितरण एवम उपलब्ध निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा,सभी समाज जन इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेवें,शिविर में आने वाले सभी महानुभाव अपनी पुरानी जांचे एवम रिपोर्ट्स अवश्य साथ ले कर आए,एवम शिविर में आने से पहले नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन दिनांक 21.06.24 से 29.06.2024 के बीच समय 11 से 5 बजे के बीच अवश्य करवा लें एवम अपनी स्वास्थ संबंधित जानकारी भी दे दें,जिससे आपको संबंधित रोग विशेषज्ञ को दिखाने में सुविधा रहेगी,
धन्यवाद 🙏
शिविर स्थल
श्री जांगड़ा पोरवाल परिसर
नरसिंह मंदिर छत्रीबाग इंदौर
दिनांक: 30.06.2024
वार: रविवार
समय: प्रातः 9 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक
रजिस्ट्रेशन: मोबाइल नंबर
8962747740
श्री दीपक पोरवाल
संयोजक
श्री जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा इंदौर
आयोजक
श्री जांगड़ा पोरवाल समाज सेवा संस्था इंदौर
