मोदी मंत्रिमंडल में मप्र से 5 चेहरे

मोदी मंत्रिमंडल में मप्र से 5 चेहरे शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके ने मंत्री पद की शपथ ली। Modi cabinet
विदिशा सीट से सांसद चुने गए शिवराज सिंह चौहान पहली बार केंद्रीय मंत्री बनेंगे। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री थे। उन्हें इस बार फिर मौका मिलने जा रहा हैं।
वहीं बैतूल से सांसद दुर्गादास उईके और धार से सांसद सावित्री ठाकुर पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं। इन 5 चेहरों में दो ओबीसी, दो एसटी और एक एससी वर्ग से आते हैं। इन 5 चेहरों से पूरे मध्यप्रदेश को कवर करने की कोशिश की गई है।
शिवराज सिंह चौहान (मध्य भारत), ज्योतिरादित्य सिंधिया (ग्वालियर-चंबल), डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक (बुंदेलखंड), सावित्री ठाकुर (मालवा-निमाड़) और दुर्गादास उईके (नर्मदा पट्टी) से आते हैं। Modi cabinet
Also Read – महाराणा प्रताप घांस की रोटी खाकर स्वाभिमान के साथ जिये
शपथ ग्रहण समारोह से पहले रविवार को चाय पर भाजपा नेताओं से मुलाकात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे शासन पर ध्यान दें और 100 दिन के रोडमैप को जमीन पर उतारें। उन्होंने कहा कि सभी लोग परियोजनाओं को समय पर पूरा करें। Modi cabinet
बता दें, कैबिनेट गठन से पहले पीएम मोदी हर बार चाय पर भाजपा नेताओं से मुलाकात करते हैं। साल 2014 में भी ऐसी ही बैठक आयोजित हुई थी। अब नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों से कहा कि आप सभी सरकार पर ध्यान दें और सुनिश्चित करें कि परियोजनाएं समय पर पूरी हों। Modi cabinet
ये बने मंत्री कैबिनेट मंत्री
– राजनाथ सिंह -अमित शाह -नितिन गडकरी -जेपी नड्डा -शिवराज सिंह चौहान -निर्मला सीतारमण -एस जयशंकर
-मनोहर लाल खट्टर -एचडी कुमारस्वामी (जेडीएस) -पीयूष गोयल -धर्मेंद्र प्रधान -जीतनराम मांझी (हम) -ललन सिंह (जेडीयू) -सर्बानंद सोनोवाल -डॉ. विरेंद्र कुमार -राम मोहन नायडू (टीडीपी) -प्रल्हाद जोशी -जुएल ओरोम -गिरिराज सिंह -अश्विनी वैष्णव -ज्योतिरादित्य सिंधिया -भूपेंद्र यादव -अन्नपूर्णा देवी -गजेंद्र सिंह शेखावत -किरण रिजिजू -हरदीप सिंह पुरी -मनसुख मांडविया -जी किशन रेड्डी -चिराग पासवान एलजेपी (आर) -सी आर पाटिल
- Source – EMS
