जांगड़ा पोरवाल समाज की प्रतिभा

डॉक्टर अनुष्का धनोतिया पोरवाल समाज की शान को बधाई
पोरवाल समाज की शान धनोतिया परिवार की ऑन माता-पिता की जान |
दुनिया से हटकर आपने डॉक्टर बनकर कारनामा किया सबसे महान |
सूर्य चमकता रहे तुम्हारा भविष्य के आसमान में |
कीर्ति नाम ख्याति यश फैलता रहे इस सारे जहान में |
पोरवाल समाज ताल से प्रथम डॉक्टर होने का गौरव तुम्हें मिला है |
धनोतिया परिवार और माता-पिता का सीना गर्व से आज फुला है |
धन्य है वह माता-पिता जिन्होंने ऐसा हीरा पाया है |
बेटी होकर भी जिसने अदभुत कारनामा दिखलाया है |
डॉक्टर धरती का दूसरा भगवान होता है यह हम सभी जानते हैं |
एक सफल चिकित्सक बनो तुम यही ईश्वर से दुआ मांगते हैं |
फर्ज निभाना अपना ईमानदारी से देना सभी को सही नुस्खा |
स्वागत है वंदन है सिर आंखों पर तुम्हें लेते हैं डॉक्टर अनुष्का |
संजय गुप्ता ताल
