पोरवाल महिला मंडल नाहरगढ़ के निर्वाचन हुवे

पिंकी धनोतिया अध्यक्ष निर्वाचित

 

नाहरगढ़:- पोरवाल महिला मंडल के निर्वाचन पोरवाल पंचायती भवन सदर बाज़ार पर संपन्न हुवे!

निर्वाचन मे अध्यक्ष श्रीमती पिंकी धनोतिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती गायत्री धनोतिया, उपाध्यक्ष श्रीमती संतोष धनोतिया, सचिव श्रीमती ममता सेठिया व सहसचिव श्रीमती सुशीला सेठिया निर्विरोध निर्वाचित हुवे!

सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पर अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया मंदसौर , प्रदेश महामंत्री श्रीमती गायत्री डपकरा गरोठ व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता गुप्ता नाहरगढ़ ने नवीन कार्यकारिणी क़ो बधाई शुभकामनायें देते हुवे उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा की नविन कार्यकारिणी के नेतृत्व मे पोरवाल महिला मंडल समाजोत्थान व महिला शसक्तिकरण के नये आयाम लिखेगी!