IPL 2025 : सिराज IPL में 100 विकेट लेने वाले 26 वें गेंदबाज

हैदराबाद । गुजराज टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में चार विकेट लेकर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। सिराज अब इस लीग में 100 विकेट लेने वाले 26 वें गेंदबाज बन गये हैा। इससे पहले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, संदीप शर्मा, हर्षल पटेल, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, आशीष नेहरा, आर विनय कुमार, जहीर खान और शार्दुल ठाकुर ने ही 100 विकेट लिए हैं।
सिराज अपने इस प्रदर्शन के साथ ही सबसे अधिक विकेट के लिए मिलने वाली पर्पल कैप के भी दावेदार बनकर उभरे हैं।सिराज ने सनराइजर्स के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट लिए और हैदराबाद को 152 रन पर रोक दिया। अब उनके नाम पर 4 मैचों में 13 की औसत के साथ 9 विकेट हो गए हैं। वह पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे नंबर पर हैं।
सिराज ने गत दिनों जब आरसीबी के खिलाफ 19 रन देकर 3 विकेट ली थी तो टीम कोच आशीष नेहरा ने उनकी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि सिराज ने दिखाया कि वह नई गेंद के साथ कितने खतरनाक हो सकते हैं। उनकी फिटनेस और गति में सुधार प्रभावशाली है। इसके अलावा, भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भी सिराज की आक्रामकता की तारीफ की है। IPL 2025
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले मोर्कल ने कहा कि सिराज 100 फीसदी देने वाला खिलाड़ी है। वह पूरे दिन दौड़कर गेंदबाजी कर सकता है और टीम के लिए हमेशा संघर्ष करता है। कोचों का मानना है कि सिराज का जुझारूपन और सीखने की ललक उन्हें विशेष खिलाड़ी बनाती है। mohammed siraj
सिराज ने साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ डेब्यू किया और 6 मैचों में 10 विकेट लिए। 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) में शामिल होने के बाद वह टीम के प्रमुख गेंदबाज बने। अब तक, सिराज ने 96 आईपीएल मैच खेले हैं और 8.66 की इकॉनमी रेट के साथ 98 विकेट हासिल किए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 4/21 है। 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने लगातार दो मेडन ओवर फेंके, जो आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ। 2023 में उन्होंने 19 विकेट लिए, जो उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन रहा।
source – ems
