भादवा माताजी को 56 भोग लगाकर निकलेगा 251 फुट की चुनर यात्रा
पोरवाल महिला महासभा द्वारा 15 मार्च को ब्रज की फूलो वाली होली के रूप मे मनाया जायगा फ़ाग महोत्सव

नीमच :-अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा इकाई (मध्यप्रदेश इकाई) के द्वारा आगामी 15 मार्च को फ़ाग उत्सव के अवसर पर मां भादवा माता के दरबार में छप्पन भोग का भव्य आयोजन एवं 251 फुट लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी!
अखिल भारतीय पोरवाल महासभा की राष्ट्रीय इकाई के मार्गदर्शन मे महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया मन्दसौर,महामंत्री गायत्री डपकरा गरोठ,कोषाध्यक्ष ललीता गुप्ता नाहरगढ़ ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है, लगभग 400 कपल की कार्यक्रम में पहुंचने की स्वीकृतियां प्राप्त होने लगी है,
कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है आयोजको द्वारा बताया गया कि सेठ सांवरिया सेठ के दरबार में भव्य कार्यक्रम संपन्न के बाद फाग महोत्सव को लेकर प्रदेश इकाई द्वारा यह निर्णय लिया गया है
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम आयोजित होगा पहली बार महिला महासभा द्वारा 251 फुट की चुनरी यात्रा एवं 56 भोग भादवा माता के साथ-साथ गौशाला में भी छप्पन भोग लगाया जाएगा!
कार्यक्रम में आने की पूर्व सुचना महिला महासभा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों एवं नगर इकाई महिला मंडल के पास अपनी सहमति प्रदान करना अनिवार्य होगी!
