200 से 250 नई कारें खरीदी जाएंगी शहर में

इंदौर । पार्किंग की समस्या से जूझ रहे शहर में कारों का क्रेज कितना ज्यादा हैं इसका अंदाजा इन दिनों कारों की बिक्री के आंकड़ों से समझा जा सकता हैं। शहर में आगामी 8 दिनों तक हर दिन करीब 200 से 250 कारें रोज खरीदी जाएंगी, जिनकी बुकिंग भी हो चुकी हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इन दस दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा का ऑटोमोबाइल सेक्टर में व्यापार हो जाएगा।
शहर में कार प्रेमियों की कमी नहीं हैं यही कारण हैं कि इंदौर में लगातार कारों की संख्या में इजाफा होता जा रहा हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के बाद जहां महंगाई की मार चारों तरफ से पड़ रही हैं वहीं इंदौर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अचानक इतना बूम आ गया कि यहां अगले 8 दिनों तक हर रोज 200 से 250 कारों की बिक्री होना तय हो गया हैं।
ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट आफताब शेख बताते हैं कि ऑटोमोबाइल सेक्टर एक बार फिर रफ्तार पकड़ते नजर आ रहा है, जहां कोरोना महामारी के बाद अबकी बार त्यौहारी सीजन में ऑटोमोबाइल सेक्टर भी पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ता दिखाई दे रहा हैं।
Also Read – मध्यप्रदेश ने देश में बनाई अपनी अलग पहचान
