रक्षाबंधन शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा

पूरे दिन रक्षासूत्र बांधने के लिए शुभ मुहूर्त

raksha bandhan muhurat 2025
raksha bandhan muhurat 2025

रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष 9 अगस्त शनिवार को श्रद्धा, उत्साह और शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के बीच के अटूट बंधन को न केवल सांस्कृतिक रूप से प्रकट करता है, बल्कि पारिवारिक एकता और मूल्यों की भी पुनर्स्थापित भी करता है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। इस वजह से रक्षाबंधन के पूरे दिन रक्षासूत्र बांधने के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। भाइयों की कलाइयां बहनों के प्यार से सजेंगे। घरों में विशेष व्यंजन बनाए जाएंगे। इधर, राखी को देखते हुए बाजार भी गुलजार हैं।

रक्षाबंधन से पहले उपभोक्ताओं के हित में नवाचार किया जा रहा है। इसके तहत शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर स्थापित जन पोषण केंद्र के माध्यम से बाजार मूल्य से कम कीमत पर राखी, पेड़ा, नारियल और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। जिले की 30 उचित मूल्य दुकानों को जन पोषण केंद्र के रूप में बदला गया है। केंद्रों में डिजिटल टूल्स और सहायता प्रणालियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।  raksha bandhan muhurat 2025

पौराणिक परंपरा में बहनों को अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते समय ‘येन बद्धो बली राजा, दानवेन्द्रो महाबल:, तेन त्वामभिबध्नामि, रक्षे मा चल मा चलÓ रक्षासूत्र मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। इस मंत्र के उच्चारण से न केवल भाई की आयु, बल और समृद्धि में वृद्धि होती है, बल्कि यह रक्षा कवच की तरह कार्य करता है। राखी के दौरान शुभ मुहूर्तों का विशेष ध्यान रखा जाए और संभव हो तो ‘सर्वार्थ सिद्धि योगÓ के समय ही रक्षा सूत्र बांधा जाए। इससे पर्व का पुण्यफल और आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

source – पं. अग्रवाल