Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरे का महत्व

गंगा माता के लिए एक बड़ा पर्व गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन भक्तों को मां गंगा की पूजा-अर्चना के साथ दान-पुण्य भी करना चाहिए। गंगा दशहरे पर जल, अन्न, फल, कपड़े, पूजन, सत्तू, मटका, सुहाग सामग्री, नमक, तेल, घी, सोना व हाथ पंखा दान करने से बहुत पुण्य लाभ होता है।
इस दिन श्रद्धा से पूजा करने से पापों का नाश होता है। इस दिन कलश में गंगा जल, पान के पत्ते, आम्रपत्र, केसर, अक्षत, कुमकुम, दुर्वा-कुश, सुपारी, पुष्प, सूत, नारियल, अनाज आदि का उपयोग करके पूजन किया जाता है। कहा गया है कि इस दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से पुण्य लाभ मिलता है वहीं इसके जल को पीने से प्राणवायु भी बढ़ती है। Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरे का महत्व
प्रयागराज, ऋषिकेश, हरिद्वार और वाराणासी में गंगा स्नान करना खास महत्व रखता है। दान में केला, नारियल, अनार, सुपारी, खरबूजा, आम, जल भरी सुराई, सत्तू, हाथ का पंखा आदि चीजें भक्त दान करते हैं। इस दिन गंगा माता का पूजन करके उनकी आरती की जाती है।
Also Read – Central Vista: प्रधानमंत्री मोदी ने राजदंड सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया