एसीपी यातायात रेखा सिंह परिहार के नेतृत्व में बड़ा गणपति में ऑटो वालों ने यातायात की व्यवस्था संभाली 

नियमों का पालन करने वालों को चॉकलेट और फूल देकर सम्मानित किया

indore police
indore police

इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) अरविंद तिवारी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज बड़ा गणपति चौराहे पर एसीपी यातायात जोन-1 रेखा सिंह परिहार के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने ट्रैफिक मित्र बनकर यातायात प्रबंधन में सक्रिय सहभागिता की। यातायात की टीम द्वारा ऑटो चालकों को नियम पालन की सीख दी गयी। जिसके पश्चात सभी के द्वारा 5 G दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया। एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु टॉफी व चाकलेट वितरित किया इसके अतिरिक्त उन्होंने नागरिकों से रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे वाहन रोकने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने की अपील की। टीम ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया बल्कि यातायात संचालन में भी पुलिस टीम का भरपूर सहयोग किया। इस पहल से यह संदेश गया कि समाज के हर वर्ग को यातायात व्यवस्था में भागीदारी निभानी चाहिए जिससे एक अनुशासित, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात व्यवस्था मिल सके। ऑटो चालकों की यह सराहनीय पहल आने वाले समय में अन्य सामाजिक संगठनों को भी प्रेरित करेगी।