Sawan Somwar Puja: इस तरह करें सावन के पहले सोमवार भगवान शिव का पूजन

Sawan Somwar Puja
Sawan Somwar Puja

भगवान शंकर तो भोले भंडारी है सावन में उनकी पूजा करने से पुण्य प्राप्त होता है। आज हम आपको संक्षेप में भगवान शिव की पूजा विधि बता रहे हैं।

महादेव को जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल, गन्ना रस, चंदन आदि से स्नान करवाएं।

अभिषेक के उपरांत बेलपत्र, समीपत्र, दूब, कुशा, कमल, नीलकमल, ऑक मदार, जंवाफूल कनेर, राई फूल आदि शिवजी को अर्पण करें। धतूरा, भाँग और श्रीफल का भोग लगाएं।

Also Read – गुरु पूर्णिमा विशेष- सद्गुरु वही जो साहिब से मिलाए

अगर सोमवार के दिन चतुर्थी तिथि हो तो श्री गणेश की भी विशेष रूप से पूजा करें। पूजन करते समय मुख पूर्व दिशा या उत्तर दिशा की ओर रखें। सारा दिन शिव के पंचाक्षरी मंत्र नम: शिवाय और गणेश मंत्र जैसे गं गणपतये नम: का जाप करते रहें।

पूजा में शिव परिवार को पंचामृत यानी दूध, दही, शहद, शक्कर, घी व जलधारा से स्नान कराकर, गंध, चंदन, फूल, रोली, वस्त्र अर्पित करें। Sawan Somwar Puja

शिव को सफेद फूल, बिल्वपत्र, सफेद वस्त्र और श्री गणेश को सिंदूर, दूर्वा, गुड़ व पीले वस्त्र चढ़ाएं। शिव जी को सफेद रंग के पकवान और गणेश जी को मोदक यानी लड्डूओं का भोग लगाएं।

सावन के प्रथम सोमवार को पूजन में भगवान शिव को कच्चे चावल चढ़ाने का विशेष महत्व है।

Posted by _ Rajesh