जांगडा पोरवाल समाज की प्रतिभा 

नेहा ने उद्यमिता की दुनिया में अलग पहचान बनाई 

नई दिल्‍ली: नेहा मुजावदिया मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मेलखेड़ा गांव से हैं। यह लगभग 2000 लोगों की आबादी वाला छोटा सा गांव है। इस छोटे से गांव से निकलकर नेहा ने उद्यमिता की दुनिया में अलग पहचान बनाई              2000 लोगों के छोटे से गांव में जन्मी नेहा का बचपन संघर्षों से भरा था। गांव में सिर्फ आठवीं तक स्कूल था और लड़कियों की पढ़ाई को बेकार माना जाता था। फिर भी, नेहा ने 8 किमी दूर स्कूल जाकर 12वीं पूरी की।  गांव वालों के विरोध के बावजूद उन्होंने 2009 में ग्रेजुएशन और फिर इंदौर से एमबीए किया।

नेहा ने ट्यूटरकैबिन शुरू कर शिक्षा को सुलभ बनाया। आज वह अपने गांव की लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं। जो लोग कभी उनके माता-पिता का मजाक उड़ाते थे, आज उनकी बेटियों को नेहा से सीखने की सलाह देते हैं।  नेहा अपने गांव में स्कूल और पुस्तकालय बनाने की योजना पर काम कर रही हैं ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले। साथ ही, वह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भी प्रयासरत हैं। उनकी कहानी सिखाती है कि जुनून और मेहनत से कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।